फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Acid attack on a girl, condition critical

Balrampur News: युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Sat, 29 Mar 2025 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Mar 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on a girl, condition critical
बलरामपुर/गौरा चौराहा। गौरा चौराहा क्षेत्र में ग्राम महरी भोजपुर के पास शनिवार सुबह छह बजे राप्ती नदी के किनारे खेत में एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। एसिड अटैक से उसका चेहरा व हाथ झुलसे थे। युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरा के भोजपुर चौराहा निवासी संकेत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह राप्ती नदी के किनारे अपने गेहूं के खेत में गए थे। वहां एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवती को सीएचसी नंदनगर पहुंचाया गया। जहां डॉ. ओमनाथ ने बताया कि युवती के चेहरे व हाथ पर काफी चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है। गांव के लोग युवती पर एसिड अटैक की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एसिड अटैक की पुष्टि अभी नहीं हुई है। युवती जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। युवती को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन कर की जाएगी कार्रवाई
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में ग्राम महरी भोजपुर के पास राप्ती नदी के किनारे खेत में एक युवती घायल अवस्था में मिली है। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
ज्योतिश्री, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed