फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Achievement survey will be conducted in 652 schools

Balrampur News: 652 स्कूलों में किया जाएगा अचीवमेंट सर्वे

Wed, 25 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 25 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Achievement survey will be conducted in 652 schools
बलरामपुर। एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर जिले में संचालित 652 परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे कराया जाएगा। कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थियों का विषयवार आंकलन व नामांकित छात्रों की संख्या आदि का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने बताया कि जिले में 652 विद्यालयों में सर्वे होना है। एनसीआरटी से प्राप्त सर्वेक्षण हेतु चयनित स्कूलों की सूची का सत्यापन करने के लिए जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिस विद्यालय में सर्वे होना है वहां पर कक्षा तीन, छह व नौ में कितने बच्चे नामांकित हैं इसकी भी संख्या खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मंगाई गई है।
विज्ञापन

स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारी को लेकर प्राचार्य डायट की अध्यक्षता में डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए कल्पना देवी के साथ ही जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा डायट के सभी प्रवक्ताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाई गई है। डायट प्राचार्य ने सभी को निर्देशित किया है कि इस सर्वे को पूर्ण तैयारी के साथ अमल में लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed