{"_id":"5f47e1bd8ebc3e3d0b3d9886","slug":"accused-of-recovery-and-commission-on-headmaster-balrampur-news-lko537164522","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर पर वसूली व कमीशनखोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर पर वसूली व कमीशनखोरी का आरोप
विज्ञापन
बलरामपुर। स्कूल का काम छोड़कर ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी कार्यालय में एआरपी पद पर तैनात उच्च प्राथमिक विद्यालय गैसड़ी प्रथम के हेडमास्टर की गर्दन वसूली व कमीशनखोरी के आरोप में फंस गई है। बीएसए ने हेडमास्टर को नोटिस देकर 31 अगस्त को उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है।
गत 24 अगस्त को बीएसए डॉ. रामचंद्र ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैसड़ी के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार पांडेय को नोटिस देकर कहा कि आपकी तैनाती स्कूल के अलावा बीआरसी गैसड़ी के कार्यालय में एआरपी पद पर है। आपके खिलाफ क्षेत्रों के लोगों ने लिखित और मौखिक शिकायत कर कहा है कि यह अकादमिक सपोर्ट नहीं करते।
विद्यालय में कभी कभार या विलंब से पहुंचने वाले शिक्षकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। मानव संपदा पोर्टल पर अध्यापकों का डाटा फीड कराने, महिला अध्यापकों को प्रसूता अवकाश दिलाने, नवनियुक्त अध्यापकों को कार्यभार ग्रहण कराने तथा सर्विस बुक बनाने के नाम पर भी वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
एमडीएम कन्वर्जन कास्ट में हिस्सेदारी ली जा रही है। कम्पोजिट ग्रांट में कमीशन लिया जा रहा है। जो अध्यापक आपकी बात नहीं मानते उनका वेतन रुकवाना, विद्यालय चेक करवाकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। विद्यालय न आने वाले शिक्षकों से मासिक किश्तों में वसूली की जा रही है।
ड्रेस वितरण में कमीशन लेकर घटिया यूनीफार्म वितरित कराया जाता है। संकुल स्तर पर डेस्क व बेंच की आपूर्ति में भी धन उगाही की जा रही है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को आगामी 31 अगस्त को दिन में 11 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।