{"_id":"6aa58e927cf3605f9803565d","slug":"accused-arrested-for-defrauding-a-woman-by-promising-a-marriage-grant-balrampur-news-c-99-1-slko1029-154667-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शादी अनुदान का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शादी अनुदान का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शादी के लिए शासन से 1.50 लाख रुपये का अनुदान दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी करने के मामले में वांछित इनामी आरोपी को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला के आधार संबंधी दस्तावेज और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से 1.32 लाख रुपये निकाल लिए थे। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका था।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम मुखबिर की सूचना पर नगर पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार वर्मा निवासी धनौरा सेमरी गुलरिहा, थाना महराजगंज तराई को तुलसीपुर रोड स्थित बिजलीपुर गांव के मोड़ के पास निर्माणाधीन हाईवे से गिरफ्तार किया।
मामला नगर क्षेत्र के पीपल तिराहा स्थित माधुरी लॉज के बगल में संचालित डीके सर्विस सेंटर से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार वर्मा ने महिला कंचन देवी को शासन की ओर से शादी के लिए मिलने वाले अनुदान की राशि दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने महिला से आधार संबंधी दस्तावेज लिए और अलग-अलग बार उसके अंगूठे का निशान लगवाया।
विज्ञापन
आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर आरोपी ने महिला के बैंक खाते से तीन बार में कुल 1.32 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने 21 मई 2025 को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।