{"_id":"62f1509a81d82c3ca23c7f81","slug":"accident-due-to-four-rides-on-bike-youth-dies-balrampur-news-lko643277220","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर चार सवारी से हादसा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर चार सवारी से हादसा, युवक की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र में बिनुहनी चौराहे के पास तीन महिलाओं को बाइक पर बैठाकर तेज रफ्तार में जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत हो गई, जबकि तीनों महिलाएं घायल हो गईं। तीनों महिलाओं को श्रावस्ती के सीएचसी सिरसिया से वहीं के जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है।
हरैया थाना के उपनिरीक्षक हौसला प्रसाद यादव ने सोमवार को बताया कि श्रावस्ती के सिरसिया की ओर से तुलसीपुर की तरफ बाइक सवार आ रहा था। बाइक पर युवक व तीन महिलाएं बैठी थीं। बिनुहनी चौराहे के पास अज्ञात वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक चला रहे थाना हरैया के राजा बनकटवा निवासी मुस्तफा (23) की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक पर सवार थाना महराजगंज तराई के लालनगर रजवापुर की रहने वाली पार्वती (35), थाना हरैया के धनगढ़वा की रहने वाली ममता (27) व थाना गौरा चौराहा के हरहटा की रहने वाली विद्यावती (31) गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।
विज्ञापन
तीनों को एंबुलेंस से श्रावस्ती के सीएचसी सिरसिया पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद श्रावस्ती के भिनगा स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि मुस्तफा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि बाइक पर चार सवारी थीं और मुस्तफा हेलमेट भी नहीं पहने था। मामले में छानबीन की जा रही है।