फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident,balrampur,highway,cold

Balrampur News: मन में जहां आया, वहीं खड़ी कर दी

Wed, 11 Jan 2023 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
accident,balrampur,highway,cold
-बलरामपुर के नेशनल हाईवे बहराइच रोड पर खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सड़क हादसों को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत इससे परे है। हाईवे किनारे कहीं पर ट्रक खड़े हैं तो कहीं पर गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली। हमेशा किसी बड़ी दुर्घटना होने का डर बना रहता है। हाईवे से होकर गुजर रहे वाहनों के ठहराव के लिए यहां कहीं पर भी स्टॉप की व्यवस्था नहीं है। अधिकारी भी इससे बेफिक्र हैं। पेश है रिपोर्ट:
विज्ञापन

शाम पांच बजे का वक्त, बलरामपुर-बहराइच हाईवे पर हरिहरगंज के पास सड़क किनारे गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली कतार में खड़े थे। कोहरे के बीच दोनों तरफ से वाहन आ जा रहे थे। विजिबिलिटी भी काफी थी। ट्रैक्टर चालक प्रकाश का कहना था कि कहीं पर गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं है। ऐसे में सड़क किनारे न खड़ी करें तो कहां जाएं।
विज्ञापन

शाम छह बजे, तुलसीपुर हाईवे के किनारे बौद्घ परिपथ पर एक ट्रक चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। जबकि इस मार्ग से हमेशा बड़े वाहन गुजरते हैं। उससे ट्रक खड़ा करने की वजह पूछी तो कहा कि रुकिए, चाय पीकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे का वक्त, बढ़नी रोड पर रिलायंस पेट्रोलपंप के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक खड़ा था। ट्रक में कोई नहीं था। घने कोहरे के बीच यहां से गाड़ियां निकल रहीं थी।
सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान चलाया जा रहा है। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे हैं। हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed