फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Aastha, Veer, Aparajita and Himanshu won the Spell Bee competition.

Balrampur News: स्पेल बी प्रतियोगिता में आस्था, वीर, अपराजिता व हिमांशु ने मारी बाजी

Tue, 11 Nov 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Aastha, Veer, Aparajita and Himanshu won the Spell Bee competition.
बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र तुलसीपुर में मंगलवार को स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंग्रेजी के शब्दों में रिक्त स्थानों को भरने की इस प्रतियोगिता में तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत स्तर से चयनित 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी स्वामी नाथ मौर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहाकि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का बौद्धिक ज्ञान बढ़ता है। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अमरहवा की छात्रा आस्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र वीर प्रताप सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में कंपोजिट कन्या विद्यालय तुलसीपुर की छात्रा अपराजिता गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कंपोजिट स्कूल जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय जद्दापुर के छात्र हिमांशु को प्रथम स्थान मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह सभी छात्र जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेल बी प्रतियोगिता के आयोजन में नोडल एआरपी कुसुम कुमारी, एआरपी सुबोध मिश्र, संकुल शिक्षक सोनिया चौधरी व श्रुति शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र, नोडल संकुल राजन द्विवेदी, सिकंदर आजम, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार एवं राकेश ओझा सहित अन्य मौजूद रहे।

इसी तरह सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में भी स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा सात के छात्र संगम लाल ने प्रथम, कक्षा आठ की छात्रा झूला ने द्वितीय एवं नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सीमा जायसवाल एवं शिक्षिका रेशू पांडेय ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने कहाकि यह प्रतियोगिता बच्चों में भाषा के अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इससे बच्चों में सुनकर समझने और सोचने की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed