फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Aadhaar service will be available for 12 hours in the head post office from tomorrow

Balrampur News: प्रधान डाकघर में कल से मिलेगी 12 घंटे आधार सेवा

Sun, 15 Sep 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar service will be available for 12 hours in the head post office from tomorrow
बलरामपुर। शहर और गांवों में बने डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लोग खड़े हो रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ मायूसी ही हाथ लग रही है। सभी जगहाें पर काफी भीड़ पहुंच रही है। यह नजारा हर दिन आधार केंद्रों के बाहर अब आम हो गया है। अमर उजाला ने भी हमारा आधार, हमारा अधिकार अभियान छेड़ रखा है। रविवार को इस मामले में अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से बात की गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रदीप कुमार से सीधे सवाल: बोले- जल्द दूर होगी समस्या
सवाल - जिले में लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी परेशान हैं। इसके लिए जिला प्रशासन क्या इंतजाम कर रहा है?
जवाब - आधार कार्ड बनवाने के लिए जिले के छह डाकघरों में केंद्रों का संचालन कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के उप डाकघरों में नेटवर्क आदि की समस्या है, उसको दूर कराने के लिए संबंधित विभागों के अफसरों से वार्ता की गई है। शीघ्र ही दिक्कतों का निराकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-सवाल - क्या आधार पंजीकरण सेंटर बढ़ाए जाएंगे?
जवाब - जिला मुख्यालय के धुसाह गांव में अभी तक एक आधार पंजीकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश को निर्देश दिया गया है कि जरूरत के हिसाब से नए सेंटरों के बनवाने का प्रस्ताव तैयार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सवाल - क्या आधार केंद्रों पर गड़बड़ी होने की जांच होगी?
जवाब- अभी जिले में जो भी आधार केंद्र चल रहे हैं, उनकी समय-समय पर लगातार जांच कराई जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर समस्या का निराकरण कराया जाता है।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर नरेंद्र प्रताप: दो शिफ्ट में बनेगा आधार
सवाल : प्रधान डाकघर में आधार बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है, इस समस्या को कैसे दूर करेंगे?
जवाब -प्रधान डाकघर में आधार बनवाने के लिए लोगों को भारी भीड़ को देखते हुए मंगलवार से दो शिफ्ट में केंद्र संचालित किया जाएगा। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक आधार सेंटर पर काम करने का निर्णय लिया गया है।
सवाल -दो उप डाकघर में आधार सेंटर बंद पड़े हैं, उन्हें चालू कराने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
जवाब - प्रधान डाकघर के साथ ही जिले के उप डाकघर मथुरा बाजार, शिवपुरा, पचपेड़वा, उतरौला व रेहरा बाजार में आधार सेंटर संचालित हो रहे हैं। उप डाकघर तुलसीपुर व भगवतीगंज में तकनीकी खराबी के चलते आधार सेंटर बंद हैं। दोनों डाकघरों के आधार सेंटरों को संचालित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नये केंद्र को लेकर अफसरों से करेंगे बात
- आधार कार्ड हर किसी की जरुरत से जुड़ा है। ऐसे में इसके लिए जिले में सभी तहसील व ब्लॉक स्तर पर केंद्र बनाने की जरुरत है। नए आधार पंजीकरण केंद्र खुलवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे, जिससे आधार कार्ड बनवाने में लोगों को परेशानी न हो। पूर्व में बने आधार कार्ड में बहुत कमियां पाई गई है, ऐसे में सभी केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने वाले प्रशिक्षित होना चाहिए।
राम शिरोमणि वर्मा, सांसद श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed