फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A woman and 19 cattle were burnt in the fire

Balrampur News: आग में महिला और 19 मवेशी झुलसे

Sat, 05 Apr 2025 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
A woman and 19 cattle were burnt in the fire
बलरामपुर के डिवहरवा गांव में आग लगने से जले घर। संवाद
बलरामपुर/गैसड़ी। तुलसीपुर तहसील के डिवहरवा गांव में शनिवार की भोर चार बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच परिवारों की गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर महिला झुलस गई। वहीं, एक मवेशी की मौत हो गई और 19 मवेशी घायल हो गए। सभी का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटी थारू ग्राम पंचायत भुसहर पुरई के मजरा डिवहरवा में शनिवार को सुबह चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते-देखते पांच घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के प्रयास से काबू पर पा लिया गया लेकिन अग्निकांड में जले घरों में कुछ भी नहीं बचा। आग में रामनरेश, हरीराम, दुहे, राम मनोरथ व राम लौटन की पूरी गृहस्थी का सामान जल गया। बैल को खोलते समय हरीराम की पत्नी राम राजी भी झुलस गईं, जिनका कोहरगडडी में निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। आग में रामनरेश का एक बैल झुलस कर मर गया और दो बैल घायल हो गए। दुहे राम की चार भैंसें, राम मनोरथ के दो बैल व राम लौटन के दो बैल और हरिराम की आठ बकरियां झुलस गईं। पशु चिकित्साधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मृत बैल का पोस्टमाॅर्टम करा दिया गया है। झुलसे मवेशियों का इलाज किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिव संजय मिश्रा व लेखपाल लल्लू लाल यादव ने क्षति का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही सभी पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed