फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A team of 35 doctors and 24-hour two ambulances will remain active

Balrampur News: 35 डॉक्टरों की टीम, 24 घंटे दो एंबुलेंस रहेंगी सक्रिय

Sat, 14 Mar 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A team of 35 doctors and 24-hour two ambulances will remain active
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में 19 मार्च से एक महीने का राजकीय मेला शुरू होगा। नवरात्र के पहले दिन से एक महीने तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन करने तुलसीपुर आएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत की ख्याल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 35 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। स्वास्थ्य टीम के साथ 24 घंटे दो एंबुलेंस भी सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय मेले में 35 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई है, जो तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा 60 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम चिकित्सक की टीम में शामिल रहेंगी। मेला परिसर में दो एंबुलेंस 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन व मेला परिसर में ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे, ताकि धूप में मरीज चक्कर आने पर तत्काल ओआरएस घोल मिल सके। एक स्वास्थ्य टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में मुस्तैद रहेगी, ताकि इमरजेंसी में मरीजों को मदद दी जा सके। एक और एंबुलेंस की डिमांड भी की गई है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी होंगे मेला के नोडल
स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करने व मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके शुक्ल को देवीपाटन मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक महीने तक वही स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
चैत्र नवरात्र पर देवीपाटन मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। मेले में चिकित्सक व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed