{"_id":"6abbefab9df63e16d808bb23","slug":"a-sugar-mill-team-is-helping-to-tie-up-fallen-sugarcane-balrampur-news-c-99-1-brp1010-155567-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गिरे गन्ने को बांधने में मदद कर रही चीनी मिल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गिरे गन्ने को बांधने में मदद कर रही चीनी मिल की टीम
Tue, 29 Sep 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर में किसानों को जानकारी देते मिल के अधिकारी।-स्रोत: विभाग
तुलसीपुर। हाल की बारिश से जलभराव और गन्ने की फसल को हुए नुकसान के बीच तुलसीपुर चीनी मिल प्रबंधन किसानों की मदद के लिए मैदान में उतर आया है। मिल के अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को जलभराव वाले खेतों से जल्द पानी निकालने और हवा व बारिश से गिरे गन्ने को तत्काल बांधने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
चीनी मिल के इकाई प्रमुख आरएस प्रसाद ने बताया कि जिन खेतों में बारिश का पानी जमा है, वहां फसल को बीमारियों से बचाने और भूमि उपचार के लिए ब्लीचिंग पाउडर व ट्राइकोडर्मा की निशुल्क व्यवस्था की गई है। जरूरतमंद किसान अपने क्षेत्र के संबंधित सीएफए और सीडीओ से संपर्क कर सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
महाप्रबंधक आशीष सिंह ने कहा कि किसान चीनी मिल की रीढ़ हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में मिल प्रबंधन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि विशेष टीमें लगातार प्रभावित गांवों का भ्रमण कर रही हैं, ताकि फसल को अधिक नुकसान से बचाया जा सके और किसानों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।