{"_id":"688a504dbdfccc27380fc88e","slug":"a-private-clinic-and-a-hospital-sealed-balrampur-news-c-99-1-brp1003-130634-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक निजी क्लीनिक व एक अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक निजी क्लीनिक व एक अस्पताल सील
विज्ञापन
बलरामपुर। अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम व अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापा मार कर एक निजी क्लीनिक व एक अस्पताल को सील किया है। संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम लगातार अभियान चला रही है। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव की टीम ने उतरौला मार्ग पर रमवापुर के पास बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से संचालित रहीमा हॉस्टिपल व कटिया चौराहे पर संचालित शिव सेवा चैरीटेबल क्लीनिक को सील कर दिया है।
रहीमा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अफजल अंसारी व शिव सेवा चैरीटेबल क्लीनिक के संचालक डॉ. अंकित सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने बताया कि अवैध तरीके से संचालित निजी प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों में मानक के अनुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को देने का निर्देश संचालकों को दिया गया है।