फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A group of monkeys appeared in front of the vehicle, three youths were injured when their bike overturned.

Balrampur News: बंदरों का झुंड आया सामने, बाइक पलटने से तीन युवक घायल

Tue, 11 Nov 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A group of monkeys appeared in front of the vehicle, three youths were injured when their bike overturned.
पिपरहवा चौराहा। तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लाल नगर चौराहे के पास सड़क पर अचानक बंदरों का झुंड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में धंवरी गांव निवासी ओमप्रकाश (22), शिवप्रकाश (18) और अशोक (22) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल ओमप्रकाश ने बताया कि वे तीनों तुलसीपुर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अचानक बंदर सामने आ गए। हेलमेट लगाने की वजह से सिर पर चोटें नहीं आईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed