फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A gathering of poets will be held at Mahdeiya Bazaar, preparations in full swing

Balrampur News: महदेइया बाजार में सजेगी शायरों का महफिल, तैयारियां तेज

Sun, 11 Jan 2026 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
A gathering of poets will be held at Mahdeiya Bazaar, preparations in full swing
बलरामपुर के महदेइया बाजार में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा करते लोग ।-स्रोत : आयोजक
श्रीदत्तगंज। महदेइया बाजार स्थित रॉयल पैलेस में 29 जनवरी को होने वाले एक शाम महदेइया के नाम ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को महदेइया बाजार में आयोजन समिति की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, अतिथि सत्कार और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

आयोजक खुस्तर बलरामपुरी ने बताया कि मुशायरे में देशभर के नामचीन शायर और कवि प्रतिभाग करेंगे। इनमें नाजिम इरशाद अंजुम, अज्म शकीरी, मेहशर अफरीदी, हिमांशी बबरा, कविश रुदलवी, वसीम मजहर, गुले सबा, चांदनी शबनम, एल्मा हाशमी, शहबाज तालिब, अकमल बलरामपुरी, आयशा खुश्नसीब, गुलाब मुंतजिर, गुफरान चुलबुल और शाहरुख साहिल तुलसीपुरी शामिल हैं।
विज्ञापन


अकमल बलरामपुरी ने कहा कि इस तरह के साहित्यिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भाषा, संस्कृति और शायरी से जुड़ने का अवसर मिलता है। बैठक में प्रसिद्ध शायर अकमल बलरामपुरी, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के अध्यापक शहंशाह, मुशाहिद रजा, रहमान, फरहान व आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed