फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A budget of Rs 7.27 crore released for improving schools

Balrampur News: विद्यालयों को संवारने के लिए 7.27 करोड़ का बजट जारी

Fri, 11 Jul 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 11 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 7.27 crore released for improving schools
बलरामपुर के नथईपुर कानूनगो में ​स्थित प्राथमिक विद्यालय।
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट का अवशेष 50 फीसदी बजट जारी कर दिया गया है। 1,798 परिषदीय विद्यालयों को संवारने के लिए 7.27 करोड़ 25 हजार रुपये की किस्त जारी की गई है। बीएसए शुभम शुक्ल ने खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए बजट खर्च के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्यालयों में अभी तक ब्लैक बोर्ड लगे हैं, मिले बजट से अब व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लगेंगे। यह छात्रों के लिए ज्यादा उपयोगी व आंखों के लिए भी बेहतर होंगे। विद्यालयों में दिए गए टैबलेट के लिए इस ग्रांट का सिम व इंटरनेट के लिए भी प्रयोग किया जा सकेगा। बीएसए ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट की 10 फीसदी राशि का प्रयोग विद्यालयों की सफाई पर किया जाएगा। इससे जुड़ी सामग्रियां खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी विद्यालयों में आवश्यक दवाएं व फर्स्ट एड की भी व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में एलईडी, ट्यूबलाइट, पंखे आदि भी ठीक कराए जाएंगे। प्रधानाध्यापक को बजट के सदुयोग के निर्देश दिए गए हैं। जारी कंपोजिट ग्रांट के व्यय आदि की जानकारी भी दीवारों पर पेंट की जाएगी ताकि सभी को इसके बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों को आवंटित बजट
- विद्यालयों की स्थिति - - संख्या - धनराशि
- एक से 30 विद्यार्थियों की संख्या वाले विद्यालय - 37 - 9.25 लाख
- 30 से 100 विद्यार्थियों की संख्या वाले विद्यालय - 788 - 1.97 करोड़
- 100 से 250 विद्यार्थियों की संख्या वाले विद्यालय - 835 - 4.17 करोड़
- 250 से 1000 विद्यार्थियों की संख्या वाले विद्यालय - 138 - 1.03 करोड़ 50 हजार
- कुल विद्यालय - 1798 - 7.27 करोड़ 25 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed