{"_id":"6972592420087aa4c705cecd","slug":"a-blackout-mock-drill-will-be-held-at-the-police-line-today-balrampur-news-c-99-1-slko1019-141228-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज पुलिस लाइन में होगी ब्लैकआउट मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज पुलिस लाइन में होगी ब्लैकआउट मॉकड्रिल
विज्ञापन
बलरामपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। 23 जनवरी को पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके तहत शाम छह बजे से जिले के नागरिकों से घरों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है।
मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि ब्लैकआउट अभ्यास का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और स्वयंसेवकों व सिविल डिफेंस वार्डनों के माध्यम से लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाए। उन्होंने जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया दल को पूरी तरह सक्रिय रखने और समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया जाएगा, इसके बाद ब्लैकआउट लागू होगा। आग लगने की स्थिति, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजने जैसे अभ्यास चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे। इसमें नागरिक सुरक्षा, पुलिस, विद्युत, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और आपदा मित्र सहित अन्य विभाग शामिल रहेंगे। सिविल डिफेंस विभाग ने जिलेवासियों से अपील की कि 23 जनवरी को शाम छह बजे से लाइट, इन्वर्टर, टॉर्च और मोबाइल फ्लैशलाइट का प्रयोग न करें, ताकि बाहर किसी प्रकार की रोशनी दिखाई न दे। लोगों से घरों के भीतर रहने और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नरायन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।