फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जंगली जानवर का शिकार करते शिकारी को दबोचा

जंगली जानवर का शिकार करते शिकारी को दबोचा

Sun, 25 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर का शिकार करते शिकारी को दबोचा
जंगली जानवर का शिकार करते एक को दबोचा
विज्ञापन


बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के खैरमान बीट में जंगली जानवरों का शिकार करते हुए एक शिकारी को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।

मौके से तीन शिकारी टीम को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए शिकारी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

बनकटवा रेंज के वन दरोगा श्रीमननरायन शुक्ल ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही वनरक्षक ज्वाला प्रसाद उपाध्याय के साथ खैरमान दक्षिणी बीट में पहुंचा तो देखा कि कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने का प्रयास कर रहे हैं।

वन विभाग की टीम को देखकर शिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर एक शिकारी धनीराम निवासी नेवलगंज थाना हरैया को पकड़ लिया गया। तीन अन्य शिकारी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


शिकारी के पास से शिकार में प्रयोग किया जाने वाला जाल व अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए शिकारी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार शिकारियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed