{"_id":"60674bcb8ebc3ee64b5f2848","slug":"7770-people-received-corona-vaccine-balrampur-news-lko572378610","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 7770 लोगों को लगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 7770 लोगों को लगा कोरोना टीका
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चौथे चरण के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 82 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इन स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 7770 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए किसी भी तरह के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
45 वर्ष पूरी करने वाले व्यक्ति आधार अथवा कोई भी पहचान पत्र के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को जिला चिकित्सालयों के साथ सभी सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर सहित कुल 82 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन टीकाकरण के लिए 10550 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। 45 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 10550 व्यक्तियों के सापेक्ष 7770 लोगों को टीका लगाया गया है।