फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   76 got counseling for posting in KGBV

केजीबीवी में तैनाती के लिए 76 ने कराई काउंसिलिंग

Thu, 01 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
76 got counseling for posting in KGBV
बलरामपुर। जिले के 11 केजीबीवी में तैनाती के लिए गुरुवार को 76 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 111 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में बुलाया गया था। काउंसिलिंग में 35 अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से प्रतिभाग नहीं कर सके। बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर में सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान मौके पर पहुंचे बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सभी को संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर कार्य करने के लिए शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद काउंसिलिंग शुरु की गई। बीएसए ने बताया कि जिले के 11 केजीबीवी में फुल टाइम, पार्ट टाइम व मुख्य रसोईयों के पद रिक्त हैं। विज्ञान व गणित में फुल टाइम टीचर के साथ-साथ अंग्रेजी के चार, सामाजिक विषय के दो व हिंदी के एक पद रिक्त है।
विज्ञापन

कला क्राफ्ट में छह, कंप्यूटर में चार व शारीरिक शिक्षा में एक पार्ट टाइम शिक्षक का पद रिक्त है। दो-दो मुख्य रसोईयाें व सहायक रसोईयाें का पद भी रिक्त है। जिन पर तैनाती के लिए 111 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में बुलाया गया था। काउंसिलिंग के दौरान 76 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया है, 35 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed