{"_id":"60c0d8578ebc3e7a8b5dd565","slug":"70-thousand-litigants-await-justice-balrampur-news-lko5816808106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर, 70 हजार वादकारियों को न्याय का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर, 70 हजार वादकारियों को न्याय का इंतजार
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना का कहर न्यायालय पर भी दिखाई पड़ रहा है। कोरोना के चलते न्यायालय में कार्य बाधित होने के कारण करीब 70 हजार वादकारी न्याय पाने का इंतजार कर रहे हैं। जमानत व वाहन रिलीज के प्रार्थना पत्रों का कार्य ऑनलाइन सुनवाई हो रही है। न्यायालय में लंबित अन्य मुकदमों की 11 जून तक की तारीखें बढ़ा दी गई हैं।
जिले के 18 न्यायालयों में लगभग 70 हजार मुकदमें लंबित चल रहे हैं। इनमें से जिला मुख्यालय पर 16 कोर्ट तथा तुलसीपुर व उतरौला में एक-एक न्यायालय कार्यरत हैं। कोरोना महामारी के कारण न्यायालयों का कार्य बाधित होने से साक्ष्यों का परीक्षण नहीं किया जा रहा है।
जनपद मुख्यालय में तीन पास्को कोर्ट संचालित हैं जिसमें वादों का परीक्षण कार्य न होने से नाबालिग पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। इसी तरह अनुसूचित जाति जनजाति, गैंगेस्टर व परिवार न्यायालय में भी सुनवाई न होने के चलते लोगों को न्याय मिलने में विलंब हो रही है।
विज्ञापन
जनपद में वाहन दुर्घटना प्राधिकरण का गठन तीन माह पहले हो गया था। प्राधिकरण ने न्यायाधीश की नियुक्ति भी हो गई थी लेकिन नए न्यायाधीश के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही कोरोना के प्रकोप के कारण प्राधिकरण में कार्य शुरु नहीं हो पाया जिससें वाहन दुर्घटना में पीड़ितों को समय से मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है। किशोर न्यायालय, उपभोक्ता फोरम व स्थायी लोक अदालत में भी वादकारियों को कोरोना का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। इन अदालतों में सिर्फ तारीखें ही आवंटित की जा रही हैं।
कोरोना लहर के कारण कोर्ट की कार्रवाई केवल तारीख तक ही सिमट कर रह गई है। कोरोना की दूसरी लहर में एक अप्रैल से मुकदमों की तारीखें तीन बार में बढ़ाई जा चुकी हैं। 11 जून तक के मुकदमों की तारीखें बढ़ाई जा चुकी हैं। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आदेश पारित कर सभी आंतरिम जमानत, स्थगन आदेश व बेदखली आदि के मामलों में दो अगस्त तक तारीखें बढ़ा दी गई हैं।
कोरोना का कहर जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, वकील व कर्मचारियों पर भी पड़ा। दो न्यायिक अधिकारी, 30 वकील व 5 कर्मचारी कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव हो चुके हैं। न्यायालय संचालन के समय वकील, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के पॉजिटिव होने पर भी न्यायालय का कार्य बाधित होता रहा है। कोरोना की पहली लहर में दो अधिवक्ता अपनी जान भी गवां चुके हैं।
कोरोना के चलते सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए न्यायालय परिसर में वादकारियों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति से न्यायालय का कार्य संचालित किया जा रहा है। एक समय में अधिकतम 8 न्यायिक अधिकारियों को ही काम करने की अनुमति दी गई है। अधिवक्ताओं की उपस्थिति भी सीमित कर दी गई है। वीडियो कांफ्रेसिंग की सुनवाई दोपहर 12 बजे से शुरु की जाती है।