फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   661 voters will decide the fate of 26 candidates

Balrampur News: 661 मतदाता तय करेंगे 26 प्रत्याशियों का भाग्य

Thu, 02 Apr 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
661 voters will decide the fate of 26 candidates
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटे हैं। चार अप्रैल को 661 मतदाता 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी हरिराम पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश के चलते शनिवार को चुनाव कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान महामंत्री कमलेश्वर सिंह सहित चार प्रत्याशियों कमलेश्वर सिंह, प्रियदर्शन मयंक श्रीवास्तव, केके तिवारी व जनार्दन प्रसाद दुबे ने नामांकन दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए राजेश मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा व सतीश श्रीवास्तव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केजी गुप्ता का एकल नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए अनुराग देव आचार्य, इंद्रजीत तिवारी, आशीष सिंह व जितेंद्र मिश्र ने पर्चा भरा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव व देवेंद्र कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पद पर आशुतोष ओझा, अमरेंद्र कुमार व नागेंद्र कुमार शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश बहादुर सिंह ने नामांकन किया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सीताराम सोनी, पृथ्वीराज सिंह, अमरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल मजीद, रामगोपाल वर्मा, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, कृष्ण कुमार तिवारी व शुभम तिवारी ने नामांकन दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान चार अप्रैल को होगा और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed