{"_id":"68bc818d40a9ff5d4e0cd4b5","slug":"58-bundles-of-fake-pan-masala-and-tobacco-recovered-balrampur-news-c-99-1-brp1008-132784-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 58 बंडल नकली पान-मसाला व तंबाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 58 बंडल नकली पान-मसाला व तंबाकू बरामद
Sun, 07 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के भगवतीगंज में शनिवार को 58 बंडल नकली पान-मसाला व तंबाकू के पैकेट बरामद किए गए। आरोपी भगवतीगंज निवासी इकरामुदीन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। शिकायत पर एसओजी की टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
मोहल्ला खलवा निवासी गौरव दुबे ने नकली पान-मसाला व तंबाकू की अवैध बिक्री किए जाने के संबंध में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई। एसपी विकास कुमार ने एएसपी विशाल पांडेय व सीओ सिटी ज्योतिश्री के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी राणा प्रताप सिंह की संयुक्त टीम गठित कर छापा मारा। इस दौरान टीम ने सात बंडल (210 पैकेट) नकली पान-मसाला, 24 बंडल (840) नकली तंबाकू व 24 बंडल (840) पैकेट अन्य प्रकार के नकली पान-मसाला जब्त किए। कॉपीराइट एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।