फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   55 disaster friends leave for Lucknow for training

प्रशिक्षण के लिए 55 आपदा मित्र लखनऊ रवाना

Sat, 19 Nov 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
55 disaster friends leave for Lucknow for training
बलरामपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना के तहत जिले के 55 आपदा मित्र शनिवार को 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना हो गए। इस आवासीय प्रशिक्षण में आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखाईं जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देश पर एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर आपदा मित्रों की बस को रवाना किया। एडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार की तरफ से प्रदेश के 25 जिलों में आपदा मित्र योजना संचालित की जा रही है। इसमें बलरामपुर भी शामिल है। इस योजना के तहत जिले के 300 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि विगत वर्ष जिले के 154 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे बैच में शनिवार को 55 आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए रवाना किए गए हैं। इन्हें 20 नवंबर से 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये आपदा मित्र प्राकृतिक आपदा बारिश, बाढ़, बादल फटना, ओलावृष्टि, अग्निकांड, भूकंप, भूस्खलन व अन्य आपदाओं से लोगों को बचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले आपदा मित्रों को आपदा किट, प्रमाणपत्र व अध्ययन सामग्री दी जाएगी। सभी आपदा मित्रों का सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य के साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों में भी आपदा मित्रों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed