फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   5209 Elderly and sick persons get corona vaccine

5209 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को लगा कोरोना टीका

Mon, 22 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
5209 Elderly and sick persons get corona vaccine
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार को जिले के 61 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इन स्थानों पर 5209 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया गया। साथ ही साथ 491 फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशील्ड की दूसरी डोज भी दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते फैलाव को देखते हुए सरकार की तरफ से टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भी टीकाकरण की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरुप टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय व सभी सीएचसी, पीएचसी सहित जिले के 61 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर 7177 के सापेक्ष 5209 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया गया। इस दौरान 572 के सापेक्ष 491 फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशील्ड की दूसरी डोज भी दी गई है। टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। टीका लगवाने वालों की निगरानी की जा रही है। टीका लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई टीके से कोई समस्या नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed