{"_id":"597e10cc4f1c1b5c7d8b472a","slug":"51501434060-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी के ड्राइवर ने जेई पर लगाया डीजल चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी के ड्राइवर ने जेई पर लगाया डीजल चोरी का आरोप
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूडी के ड्राइवर ने जेई पर लगाया डीजल चोरी का आरोप
- मुख्यमंत्री व अधीक्षण अभियंता को भेजा शिकायती पत्र
- जेई ने आरोप को सिरे से नकारा
तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। पीडब्लूडी तुलसीपुर में तैनात ट्रक ड्राइवर ने जेई व एक अन्य सहयोगी पर बीते माह में फर्जी लागबुक के आधार पर करीब 500 लीटर डीजल चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री और एसी पीडब्लूडी देवीपाटन मंडल एवं डीएम बलरामपुर को शिकायती पत्र भेजा है।
शिकायती पत्र में पीडब्लूडी में तैनात ट्रक ड्राइवर मैनुद्दीन ने कहा है कि विभाग के मेकेनिकल जेई एके झा व एक अन्य साथी ने अप्रैल, मई, जून और जुलाई में फर्जी लागबुक के आधार पर करीब 500 लीटर डीजल हड़प लिया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर बनाकर इन लोगों ने विभिन्न तारीखों में लाखों रुपये के डीजल का गोलमाल किया है। शिकायतकर्ता ने जब मामले की शिकायत संबंधित जेई से की तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि मुंह बंद रखो नहीं तो कार्यालय पर बैठा देंगे। ट्रक दूसरे को दे देंगे। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, एसी तथा डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जेई एके झा ने बताया कि लाकबुक मेरे पास नहीं रहती। यह ड्राइवर के पास ही रहती है। ड्राइवर द्वारा लगाए गए आरोप झूठे व निराधार हैं।