फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   केजीबीवी के चार स्टाफ का रोका गया वेतन

केजीबीवी के चार स्टाफ का रोका गया वेतन

Thu, 27 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
केजीबीवी के चार स्टाफ का रोका गया वेतन
केजीबीवी के चार स्टाफ का रोका गया वेतन
विज्ञापन

-औचक निरीक्षण में विद्यालय से नदारद रहने पर हुई कार्रवाई
-बीएसए ने छह केजीबीवी व दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। केजीबीवी के चार स्टाफ का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बिना सूचना के गायब रहने पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया है। बीएसए रमेश यादव ने बुधवार को बताया कि उन्होंने छह केजीबीवी तथा मॉडल प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बायभीट का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान केजीबीवी नगर में फुल टाइम टीचर विनीता व पूजा एवं कार्यरत लेखाकार अनुपम तिवारी तथा केजीबीवी उतरौला के पार्ट टाइम टीचर राधेश्याम सिंह बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले। अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षक, शिक्षिका व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन एवं मानदेय रोक दिया गया है। तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बलरामपुर देहात, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग के केजीबीवी तथा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बायभीट श्रीदत्तगंज में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई है। सभी वार्डेन व शिक्षकों को विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारे जाने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने औचक निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed