फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 couples took the vows in a mass marriage

Balrampur News: सामूहिक विवाह में 50 जोड़ों ने लिए फेरे

Fri, 17 Jan 2025 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
50 couples took the vows in a mass marriage
-बलरामपुर के सदर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में मौजूद वर-वधू।-संवाद
बलरामपुर। सदर ब्लाॅक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें रीति रिवाज के अनुसार 56 जोड़ों का विवाह कराया गया। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उन्हें विदा किया। इस दौरान नवदंपतियों को घर गृहस्थी का सामान भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर ब्लाॅक परिसर में मंडप सजाए गए। एक ओर हिंदू रीति रिवाज से विवाह के लिए हवन वेदी बनाई गई थी तो वहीं दूसरी ओर निकाह के लिए व्यवस्था की गई थी। सामूहिक विवाह समारोह में सदर विकास खंड के 37, श्रीदत्तंज विकास खंड के 17 तथा नगर पालिका बलरामपुर के दो जोड़ों सहित कुल 56 जोड़े शामिल हुए। 50 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ तो वहीं छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

पंडाल परिसर में ही बरातियों के लिए भी खानपान की व्यवस्था की गई थी। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद सदर विधायक पल्टूराम, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, पीडी राघवेंद्र तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से समाज के सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिया गया है। सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संजय कुमार व बृजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed