{"_id":"64b578b02c7096d0c1024752","slug":"46-fertilizer-vendors-got-e-posh-machines-balrampur-news-c-99-1-brp1003-1159-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 46 उर्वरक विक्रेताओं को मिली ई-पाॅश मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 46 उर्वरक विक्रेताओं को मिली ई-पाॅश मशीन
Mon, 17 Jul 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में उर्वरक विक्रेता को ई-पॉश मशीन देते सीडीओ संजीव कुमार माौर्य व
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीडीओ ने ई-पॉश मशीन के वितरण व उर्वरकों की उपलब्धता आदि की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने 46 उर्वरक विक्रेताओं को ई-पाॅश मशीन का वितरण भी किया।
सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने निर्देश दिया कि उर्वरक का वितरण ई-पाॅश मशीन से ही सुनिश्चित किया जाए। किसानों को उनके कृषि भूमि के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरक दिया जाए। कृषकों में अधिक से अधिक नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का प्रचार-प्रसार करते हुए वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान ई-पाॅश मशीन प्राप्त करने वाले उर्वरक विक्रेताओं को मशीन के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमरेश मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को आशीष कुमार वर्मा व स्टेट से आए समन्वयक एसके वर्मा व डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद रहे।