फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बैनामा प्रक्रिया पूर्ण होने पर रखी जाएगी आधारशिला

बैनामा प्रक्रिया पूर्ण होने पर रखी जाएगी आधारशिला

Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बैनामा प्रक्रिया पूर्ण होने पर रखी जाएगी आधारशिला
बैनामा पूरा होने पर रखी जाएगी आधारशिला
विज्ञापन


बलरामपुर। नए वर्ष में जिले के लोगों को केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के निर्माण का तोहफा मिलेगा। इस सेंटर से जिले की करीब 22 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

31 दिसंबर तक सेंटर के लिए 36 किसानों की जमीन बैनामा करा लिया जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट भी मिल चुका है। जमीन बैनामा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की कर्मस्थली पर सेटेलाइट सेंटर की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


विदित हो कि वर्ष 1957 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पहली संसद यात्रा बलरामपुर से प्रारंभ हुई थी। उनके निधन के बाद केंद्र तथा प्रदेश सरकार बलरामपुर में उनकी यादों को सहेजने की कवायद शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बीते दिनों प्रदेश सरकार ने अटल जी के नाम पर बलरामपुर में केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के निर्माण की मंजूरी दी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट सहित अन्य प्रावधान भी पूरे कर लिए है।

पूर्व में यह संभावना जताई जा रही थी कि अटल जी के जन्मदिन 25 दिसंबर को इस सेंटर के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। सोमवार की शाम डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि सेटेलाइट सेंटर का निर्माण शत-प्रतिशत होगा।

सेंटर के लिए 36 किसानों की जमीन प्रदेश सरकार के नाम बैनामा होनी है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट भी मिल चुका है। अभी तक चार किसानों की जमीन बैनामा हो गई है।


शेष किसानों की जमीन का बैनामा 31 दिसंबर तक हर हाल में करा लिया जाएगा। जमीन बैनामा प्रक्रिया पूर्ण होते ही सेंटर की आधारशिला रखने का रास्ता साफ हो जाएगा। उम्मीद है कि सेंटर की आधारशिला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed