{"_id":"5ffdd12f8ebc3e32eb6f7228","slug":"40-ddc-members-including-the-chairman-will-complete-their-tenure-today-balrampur-news-lko559517716","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष समेत 40 डीडीसी सदस्यों का आज पूरा होगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष समेत 40 डीडीसी सदस्यों का आज पूरा होगा कार्यकाल
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 40 डीडीसी सदस्यों का 13 जनवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से कार्यकाल पूरा हो जाएगा। प्रशासक बन डीएम जिला पंचायत के कार्यों का जिम्मा संभालेंगी और विकास योजनाओं को अपनी देखरेख में कराएंगी।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार मालवीय ने मंगलवार को बताया कि 14 जनवरी 2016 को जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कराया गया था। अध्यक्ष समेत 40 जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 13 जनवरी 2021 की मध्य रात्रि 12 बजे पूरा हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रामावती सरोज के पति व प्रतिनिधि गुरदास सरोज ने बताया कि उनके पांच साल के कार्यकाल में तमाम विकास कार्य कराए गए हैं।
दो करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से विकास भवन परिसर में प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। शासन ने एक करोड़ 20 लाख रुपये प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराने के लिए अब तक बजट मुहैया कराया है। फरवरी 2021 तक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कराना था लेकिन बजट न मिलने के चलते भवन निर्माण समय से पूरा नहीं हो सकेगा। इसी तरह से सड़कों का भी निर्माण और मरम्मत भी कराई गई है। गो-आश्रय केंद्रों का भी निर्माण व मरम्मत कराई गई है। कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों को भी विकास कार्यों में हिस्सेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश का होगा पालन
जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 40 डीडीसी सदस्यों का 13 जनवरी को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। कार्यकाल पूरा होने के बाद जिला पंचायत के कार्यों को संभालने के लिए शासन स्तर से जो दिशा-निर्देश प्राप्त होगा उसका अनुपालन किया जाएगा। - श्रुति, डीएम