फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   37 houses burnt in Nachauri village

Balrampur News: नचौरी गांव में आग का कहर, 37 घर जले

Fri, 09 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
37 houses burnt in Nachauri village
बलरामपुर के नचौरी गांव में लगी आग। -संवाद
बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के नचौरी गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 37 घर जलकर खाक हो गए। इन घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान व अनाज के साथ ही हजारों रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवर भी जल गए। आग में दो मवेशी झुलस गए और एक बकरी की जलने से मौत हो गई। अग्निकांड पीड़ितों के समक्ष भोजन व सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

नचौरी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रामफेरन के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के 36 घरों को चपेट में ले लिया। आग में हीरालाल, कल्पनाथ, श्यामू, गया तिवारी, पुजारी, चिनके, महेश, संजय, अग्गेराम, रामराज, शिवपूजन, रामदयाल, शिवकुमार, कृष्ण मोहन, बब्बूराम, राकेश, विजयराज, हिंदुस्तानी, रिंकू, मेवालाल, उदयराज, नंदलाल, लालमन, सोनू, भदई, पंचम, बिहारी, जनकराम, सुरेंद्र, सिरजात, बनवारी, दुलारे, कल्लू व परशुराम सहित 37 लोगों के घर धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर गांव पहुंची तुलसीपुर व बलरामपुर से फायरब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मगर तब तक सभी घरों की गृहस्थी का सारा सामान, अनाज आदि जल गया। हल्का लेखपाल अनुरोध पांडेय ने बताया कि क्षति का आकलन किया गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड पीड़ित हीरालाल की पुत्री की शुक्रवार को मंगनी होनी थी। आग लगने से मंगनी के लिए घर में रखी 10 हजार रुपये की नकदी, लड़की के जेवर, कपड़े सहित सारा सामान जल गया। इसी तरह कल्पनाथ के लड़के की शादी के लिए रखा सारा सामान भी जल गया। कल्पनाथ की दो गाय भी बुरी तरह झुलस गईं।
गांव के ही गया तिवारी की छह हजार नकदी, पुजारी की 10 हजार नकदी व करीब डेढ़ लाख रुपये की प्रेशर मशीन आग की भेंट चढ़ गई। संजय के घर में चार हजार रुपये की नकदी व दो साइकिल, महेश के घर में पांच हजार की नकदी व साइकिल, अग्गेराम की 15 हजार नकदी व साइकिल, रामराज की बैलगाड़ी, दुलारे के घर में 50 हजार के जेवर, दो हजार की नकदी, दो साइकिल व दो सिलिंडर, शिवपूजन के घर में पांच हजार की नकदी व एक साइकिल, विजयराज के घर में 32 हजार के जेवर, 20 हजार की नकदी व दो साइकिलें जल गईं। इसके अलावा बिहारी के घर में सोलर प्लेट व चार साइकिलें, सुरेंद्र के घर में 20 हजार के जेवर, सिरताज के घर में 25 हजार के जेवर व पांच हजार की नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया।


मदद को समाजसेवी ने बढ़ाए हाथनचौरी गांव के अग्निकांड पीड़ितों के समक्ष भोजन व सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच समाजसेवी शकील अहमद ने मदद को हाथ बढ़ाया। उन्होंने पीड़ितों के लिए तत्काल भोजन का प्रबंध कराया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed