फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   347 units registered under Investors Summit

Balrampur News: इन्वेस्टर्स समिट के तहत 347 इकाइयों का हुआ पंजीकरण

Fri, 26 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
347 units registered under Investors Summit
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने निवेशकों को बुलाकर अधिक से अधिक इकाइयों का पंजीकरण कराने और औद्योगिक कारखानों को संचालित कराए जाने का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने जिले में 200 निवेशकों द्वारा 19 अरब 39 करोड़ 60 लाख रुपये के निवेश प्रस्ताव दाखिल किए जाने की जानकारी डीएम को दी। करीब 347 इकाइयों का पंजीकरण हो चुका है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में चिन्हांकित 38 इकाइयों का पंजीकरण कराकर उन्हें संचालित कराया जाए। संबंधित विभाग निवेशकों पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाए। डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, वित्त पोषण सहायता योजना, सूक्ष्य एवं मध्यम उद्यम अधिनियम, शिक्षुता प्रशिक्षण योजना एवं उद्यम पंजीकरण आदि की समीक्षा करते हुए जिले में अतिरिक्त औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि के चयन पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने डीएम को बताया कि कुल निवेशकों में से इनमें से 178 निवेशकों द्वारा 13 अरब 49 करोड़ 35 लाख के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उद्यम रजिस्ट्रेशन के तहत एक अप्रैल से 25 मई के बीच कुल 347 इकाइयों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। बैठक में एडीएम प्रदीप कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed