{"_id":"69a086480a77059e1f019246","slug":"34-thousand-destitute-women-will-get-rs-104-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-143528-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 34 हजार निराश्रित महिलाओं को मिलेंगे 10.4 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 34 हजार निराश्रित महिलाओं को मिलेंगे 10.4 करोड़
Thu, 26 Feb 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। होली से पहले जिले की 34,736 निराश्रित महिलाओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत करीब 10.4 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन मिलती है। त्योहार को देखते हुए तीन माह की किस्त एक साथ उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
गैसड़ी क्षेत्र की लाभार्थी रामदुलारी ने कहा कि तीन महीने की पेंशन एक साथ मिलने से होली की तैयारी आसानी से हो जाएगी। उतरौला की शांति देवी ने कहा कि यह रकम हमारे लिए सहारा है। बच्चों के लिए कपड़े और मिठाई खरीद सकेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सभी पात्र महिलाओं को समय से लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली को देखते हुए तीन माह की पेंशन एक साथ जारी की जा रही है। लाभार्थी अपने बैंक खाते और आधार विवरण अपडेट रखें, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि कोई पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।