फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   34 million will build overbridge

34 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

Tue, 23 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
34 million will build overbridge
बलरामपुर। करीब दो दशक से जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को अब इससे निजात मिल जाएगी। प्रदेश सरकार ने फुलवरिया बाईपास गोंडा रेल मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी दे दी है। पुल बनने में कुल 33 करोड़ 93 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को दी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मंगलवार को सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि वर्ष 1997 में जनपद गठन के बाद लोगों को विकास में तेजी आने की उम्मीद बंधी थी। पूर्व की सरकारों ने केवल अपनों का विकास कराया। वर्ष 2017 में यहां के लोगों को शहर को बाईपास दिलाने का वादा किया था। फुलवरिया बाईपास पर करीब 8.5 किमी सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इस बाईपास को चालू कराने में गोंडा रेल मार्ग पर ओवरब्रिज बनाना जरूरी था। हमारे अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने करीब दो दशक से बलरामपुर शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी दे दी है। ओवरब्रिज बनने में कुल 33 करोड़ 93 लाख रुपये खर्च होंगे। पुल बनाने का काम उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम करेगा। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed