फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   30 lakh rupees of two thousand notes reached the market injured

Balrampur News: बाजार में पहुुंचे दो हजार नोट के 30 लाख रुपये

Sun, 21 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 21 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
30 lakh rupees of two thousand notes reached the market injured
बलरामपुर। दो हजार रुपये के नोट के चलन से बाहर करने के निर्णय का बाजार पर बड़ा असर हुआ है। दो दिनों के भीतर बाजार में करीब 30 लाख रुपये के दो हजार के नोट पहुंचने की बात कही जा रही है। सोमवार से इसमें और इजाफा होने की बात व्यापारी कह रहे हैं। वहीं, बैंकों में जमा दो हजार के नोट के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन

सहालग होने के कारण रविवार को सबसे अधिक भीड़ सराफा व कपड़ा कारोबारियों के यहां दिखी। सराफा कारोबारी के यहां एडवांस में लोग आभूषण की बुकिंग दो हजार रुपये का नोट देकर कराते नजर आए। यही नहीं, इसके कारण आभूषण के मूल्य में भी इजाफा हुआ। कपड़ों की खरीदारी में भी लोग जुटे रहे। व्यापारियों की मानें तो रविवार को अवकाश के बाद भी करीब 30 लाख रुपये के दो हजार के नोट बाजार में पहुंचे।
विज्ञापन

पेट्रोलपंपों पर भी दो हजार की नोट की खपत को लेकर लोग जुटे रहे। 200 रुपये का पेट्रोल डलवाकर दो हजार रुपये का नोट देने पर विवाद की स्थिति भी रही। व्यापारी रमेश पाहवा का कहना है कि बाजार में 25 प्रतिशत तक दो हजार के नोट आने लगे हैं। सोमवार को इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर आदित्य रंजन ने बैंकों से उनके यहां दो हजार की नोट की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed