फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   298 newly elected heads and members took oath

298 नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों ने ली शपथ

Fri, 18 Jun 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
298 newly elected heads and members took oath
बलरामपुर। पंचायत उपचुनाव में जिले की संघटित होने वाली 298 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ शुक्रवार को दिलाई गई। दो दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह के बाद 20 जून को संघटित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक कराकर छह-छह समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सिर्फ दो ग्राम पंचायतें शपथ ग्रहण समारोह से वंचित रह गईं हैं। जिले में 800 ग्राम पंचायतों की तुलना में 798 में गांव की सरकार ने जिम्मा संभाल लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सभी ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायतों ने शपथ ग्रहण समारोह कराया।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पंचायत उपचुनाव में दो तिहाई बहुमत वाली जिले की 298 ग्राम पंचायतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना प्रोटोकॉल की गाइडलाइन का पालन कर शपथ समारोह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों, अथवा स्कूलों में कराए गए। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायतों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया।
दो दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह के बाद 20 मई को प्रथम बैठक कराकर छह-छह समितियों का गठन कराया जाएगा। जिले में 800 की तुलना में 499 ग्राम पंचायतें सामान्य निर्वाचन के दौरान ही संघटित हो गईं थीं जहां के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को पहले चरण में शपथ दिलाई जा चुकी है।
पंचायत उपचुनाव के दौरान बाकी बची 298 ग्राम पंचायतें भी संघटित हुईं जहां के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। गैसड़ी ब्लॉक के हरनहवा सुस्ता ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव न होने से वहां शपथ नहीं होगा बल्कि प्रशासक की तैनाती होगी।

सदर ब्लॉक के रोवारी ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जहां के नवनिर्वाचित प्रधान जेल में बंद है जिसके चलते रोवारी ग्राम पंचायत में भी शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका है। जिले की 798 ग्राम पंचायतों में सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed