फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2863 children got corona vaccine

2863 बच्चों ने लगवाया कोरोना का टीका

Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
2863 children got corona vaccine
बलरामपुर। कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने का अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। इस आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने के लिए गुरुवार को पीएचसी जोकहिया व अरबन पीएचसी सहित 30 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इन स्थानों पर 2863 बच्चों को कोर्बेवैक्स की पहली डोज दी गई। जिले में अब तक इस आयु वर्ग के 15419 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि होली व पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के चलते 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने का अभियान शुरुआती दिनों में काफी धीमी गति से चल रहा था। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की समाप्ति के बाद टीकाकरण की गति में तेजी आई है। जिले में इस आयु वर्ग के कुल 91017 बच्चों को कोर्बेवैक्स की डोज दी जानी है। लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए टीकाकरण सत्र की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में इस आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने के लिए 30 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इन स्थानों पर कुल 2863 बच्चों को कोर्बेवैक्स का टीका लगाया गया। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र ने बताया कि जिले में अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1673320 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तथा 1354658 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 162910 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज तथा 106051 किशोरों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जिला मेमोरियल चिकित्सालय में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण सत्र बंद कर दिया गया है। अस्पताल में पर्याप्त बच्चों के न आ पाने के कारण वैक्सीन की 60 फीसदी डोज खराब हो रही थी। इस नुकसान को रोकने के लिए यहां टीकाकरण सत्र बंद कर दिया गया है। अब यहां 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही टीका लगाया जाएगा।

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना टीका लगाने के लिए अब पीएचसी जोकहिया में प्रतिदिन टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अरबन पीएचसी की छह टीमें नगर के अलग-अलग वार्डों में जाकर इस आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed