फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   28,852 students to appear in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 28,852 विद्यार्थी

Thu, 11 Feb 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
28,852 students to appear in UP board exam
बलरामपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 28,852 संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। शीघ्र ही बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने गुरुवार को बताया कि यूपी बोर्ड की तरफ से वर्ष 2021 में जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 52 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए डीएम श्रुति की अध्यक्षता में बीते दिनों जिला स्तरीय समिति की बैठक कराकर मानक पूरा करने वाले 14 और माध्यमिक स्कूलों को केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को दूसरी सूची भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के 22 हाईस्कूल व इंटर स्तर के राजकीय, 19 वित्त पोषित व 112 वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। तीनों तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता वाली चार-चार सदस्यीय टीमों ने आवेदन करने वाले 153 माध्यमिक स्कूलों में स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में रिपोर्ट तैयार की थी जिसे प्रयागराज भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल वायस रिकार्डर, उच्च तकनीक के सीसीटीवी कैमरों, राउटर, डीबीआर व 4-जी ब्राडबैंड कनेक्शन जैसे मानक वाले निर्धारित सभी बिंदुओं को जांच रिपोर्ट में शामिल किया गया था। यूपी बोर्ड की तरफ से शीघ्र ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।

हाईस्कूल में 17,134 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 11,718 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों पालियों में परीक्षा कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ कराई जाएगी। यूपी बोर्ड की तरफ से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेगी। प्रधानाचार्यों ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का कोर्स तैयार कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed