फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   261 Corona warriors feel Kovishield's second dose

261 कोरोना योद्घाओं को लगा कोविशील्ड का दूसरा डोज

Mon, 15 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
261 Corona warriors feel Kovishield's second dose
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सोमवार को जिले के 9 स्थानों पर 10 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। तीन स्थानों पर 261 कोरोना योद्धाओं को कोविशील्ड का दूसरा डोज लगाया गया। सात स्थानों पर छूटे हुए 160 हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण की सफलता के लिए सीएमओ सहित सभी नोडल अधिकारी टीकाकरण सत्र की निगरानी में पूरे दिन जुटे रहे।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ सीएमएस डा. नानक सरन ने कराया। यहां पर 90 के सापेक्ष 89 कोरोना योद्धाओं को कोविशील्ड का दूसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह ईशावास्यम इंटर कालेज तुलसीपुर में 87 के सापेक्ष 87 एवं सीएचसी गैसड़ी में 85 के सापेक्ष 85 कोरोना योद्धाओं को कोविशील्ड की दूसरी डोज दी गई। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में छूटे हुए हेल्थ केयर वर्करों के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव ने सत्र की शुरुआत करते हुए 60 के सापेक्ष 34 लोगों का टीकाकरण कराया। एजी हाशमी इंटर कालेज उतरौला में 26 के सापेक्ष 26, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोकहिया में 37 के सापेक्ष 12, फजले रहमानिया पचपेड़वा में 92 के सापेक्ष 38, सीएचसी शिवपुरा में 29 के सापेक्ष 8, सीएचसी रेहरा बाजार में 41 के सापेक्ष 25 एवं सीएचसी गैसड़ी में 25 के सापेक्ष 17 छूटे हुए हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण किया गया।

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में छूटे हुए 310 के सापेक्ष 160 हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण किया गया। वहीं 262 के सापेक्ष 261 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed