फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2420 patients tested health

2420 मरीजों की जांची सेहत

Sun, 07 Feb 2021 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
2420 patients tested health
बलरामपुर। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 2420 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और इलाज के लिए उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान आयुष्मान योजना के तहत 917 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 735 लोगों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रविवार को जिले के एक नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र एवं 23 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने किया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पत्नी का इलाज कराने आए भोला ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के आयोजन से रविवार को भी लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को देखने के साथ ही मुफ्त दवाएं भी दे रहे हैं। अस्पताल में ही आयुष्मान कार्ड व कोविड जांच की सुविधा भी मिल रही है। पीएचसी महराजगंज तराई में जन आरोग्य मेला के दौरान गर्भवती ममता की खून की जांच की गई। ममता ने बताया कि डॉक्टर ने दवा देने के साथ ही आयरन की गोली खाने और पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुतुबुद्दीन ने बताया कि शुगर बढ़ा होने पर मीठे खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करने का सलाह डॉक्टर ने दी है। दस्त से पीड़ित चार वर्षीय बेटी का इलाज कराने आए मनोज ने बताया कि इंजेक्शन लगने से बेटी आराध्या को काफी आराम मिला है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि जिले के 24 स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मेले में 1021 पुरुष, 1073 महिला व 326 बच्चों सहित कुल 2420 मरीजों की सेहत की जांच की गई है। एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 735 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। मेले में आयुष्मान योजना के तहत 917 लोगों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed