{"_id":"605e0bbf8ebc3ecbe12976e7","slug":"225-couples-held-a-couple-s-hand-balrampur-news-lko5715483183","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
225 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले की 225 बेटियों के हाथ शुक्रवार को पीले कराए गए है। इस दौरान सभी बेटियों के खाते में 35-35 हजार रुपये व उपहार दिए गए। समारोह पर एक करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये खर्च किए गए। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में शादी के मंडप बनाकर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
सदर विधानसभा क्षेत्र की 34 बेटियों की शादी जिला पंचायत सभागार व परिसर में तैयार किए गए मंडपों में धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराई गई। इस दौरान सदर विधायक पल्टूराम ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में बृजेंद्र तिवारी, डीपी सिंह व डब्बू मिश्र आदि शामिल हुए।
हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के 56 जोड़ों की शादियां धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराई गई। इसमें तुलसीपुर ब्लॉक के 18 और हरैया सतघरवा ब्लॉक के 38 जोड़े शामिल हुए। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर ओम प्रकाश शुक्ल, तरुण तिवारी, मनोज पासवान व ललिया थानाध्यक्ष जयदीप दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 40 जोड़ों का विवाह ब्लॉक सभागार व परिसर में बने मंडपों में कराया गया। विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने सामूहिक विवाह में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 95 जोड़ों की शादियां कराई गई है जिसमें विधायक राम प्रताप वर्मा ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शादी समारोह के लिए 290 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया था जिसकी तुलना में 225 जोड़े शामिल हुए है। सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाली सभी बेटियों के खाते में संबंधित एसडीएम व बीडीओ के माध्यम से 35-35 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही सभी जोड़ों को उपहार भी दिए गए।