{"_id":"646ba7f3065636feef03d934","slug":"220-crores-of-rs-2000-notes-deposited-in-banks-balrampur-news-c-13-1-249520-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बैंकों में जमा 2000 रुपये नोट के 2.20 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बैंकों में जमा 2000 रुपये नोट के 2.20 करोड़
Mon, 22 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 22 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सितंबर से 2000 रुपये के नोट के चलन पर रोक लगाने के फैसले के बाद अब इसका हिसाब-किताब जुटाया जा रहा है। जिले के विभिन्न बैंकों में दो हजार रुपये की नोट के दो करोड़ 20 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, मंगलवार से बैंकों में नोट बदलने को लेकर प्रबंध किए जा रहे हैं। कुछ में अलग से काउंटर बनाए जा रहे हैं।
बैंक अफसरों की मानें तो जिले में दो बैंकों की करेंसी चेस्ट है। यहां पर दो हजार रुपये की नोट के 11 हजार बंडल है। इसके मुताबिक यह रकम दो करोड़ 20 लाख रुपये हुए। जबकि बाजार में दो हजार रुपये के नोट की मौजूदगी की अभी कोई जानकारी नहीं है।
लीड बैंक के सहायक प्रबंधक तौहीद ने बताया कि मंगलवार से बैंकों में नोट बदले जा सकेंगे। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिले निर्देश के क्रम में अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।
विज्ञापन
बढ़ गए सोने व चांदी के दाम
सबसे ज्यादा असर सराफा कारोबार पर पड़ा है। शुक्रवार को सोने का भाव 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था। सोमवार को इसकी कीमत 59 हजार रुपये हो गई। चांदी के दाम में भी 15 प्रतिशत इजाफा देखने को मिला। व्यापारियों की मानें तो प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये के दो हजार के नोट आते थे, अब यह बढ़कर दस लाख हो गए हैं।
वाहन बाजार में छाए गुलाबी नोट
सहालग के कारण वाहनों की खरीदारी बढ़ गई है। ट्रैक्टर की खरीद के लिए एडवांस में बुकिंग कराकर दो हजार रुपये की नोट खपाई जा रही है। यही नहीं, बाइकों की खरीद में भी दो हजार रुपये के नोटों का इस्तेमाल जोरों पर है। कारोबारियों की मानें तो दो दिन में करीब 30 लाख रुपये के दो हजार के नोट आ चुके हैं।
यहां तो खड़े कर दिए गए हाथ
सिटी पैलेस रोड पर स्थित एक शाॅपिंग माल ने तो बाकायदा दो हजार के नोट न लेने का नोटिस चस्पा कर रखा है। पेट्रोलपंप पर भी दो हजार के नोट को लेकर बहसबाजी देखने को मिल रही है। 100 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद दो हजार रुपये का नोट ग्राहक दे रहे हैं। इसने पेट्रोलपंप संचालकों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
दान में भी आने लगे दो हजार के नोट
देवीपाटन मंदिर में इधर दो दिनों में दान के रूप में भी दो हजार के नोट मिले हैं। करीब पांच नोट मिलने की बात मंदिर से जुड़े लोग कह रहे हैं। झारखंडी मंदिर में भी एक नोट दो हजार रुपये का मिला है।