{"_id":"605785268ebc3e590b344b27","slug":"2198-patients-tested-health-in-chief-minister-jan-arogya-mela-balrampur-news-lko570716142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2198 मरीजों की जांची गई सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2198 मरीजों की जांची गई सेहत
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2198 मरीजों के सेहत की जांच कर स्वस्थ होने के लिए उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान 689 लोगों की कोविड जांच की गई और 1298 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में डॉ. रजत शुक्ला ने मरीजों के सेहत की जांच करते हुए उचित परामर्श दिया। यहां पर दोपहर 12 बजे तक 32 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई थी।
मेले में आए मरीजों व उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में डॉ. आशीष तिवारी ने करीब दो बजे तक 105 मरीजों की जांच करने की बात कही। पीएचसी कौवापुर में बेटे का इलाज कराने आए संदीप ने बताया कि बेटे को कई दिनों से बुखार था।
विज्ञापन
डॉक्टर ने खून की जांच कराने की सलाह देने के साथ ही मुफ्त दवा दी है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया है। मेले के दौरान जिले में 937 पुरुष, 981 महिला व 276 बच्चों सहित कुल 2198 लोगों के सेहत की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी गई है।
1298 लोगों का आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाया गया है। 689 लोगों की एंटीजन टेस्ट के माध्यम से कोविड जांच की गई है। इसके अतिरिक्त कोविड हेल्पडेस्क पर 1652 लोगों की जांच हुई है।