फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को मजबूत करता है देवीपाटन शक्तिपीठ

भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को मजबूत करता है देवीपाटन शक्तिपीठ

Thu, 29 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को मजबूत करता है देवीपाटन शक्तिपीठ
तुलसीपुर (बलरामपुर)। संत-महंत के कार्य कालजयी होते हैं। इनके अच्छे कार्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाता है। ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ योगी ने देवीपाटन शक्तिपीठ को अपने जीवनकाल में एक नई पहचान दी। उन्हीं के प्रयासों से शक्तिपीठ देवीपाटन आज भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन


यह बातें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ ने समाजसेवा करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। हमेशा लोगों के सुख-दुख में भागीदार बने। महेंद्रनाथ जी का व्यक्तित्व आज भी प्रासंगिक है। लोगों को इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा व्यवहार और व्यक्तित्व देश व समाज को नहीं, बल्कि पूरे विश्व को एक संदेश देता है इसलिए हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके व्यवहार से समाज और देश की गरिमा को ठेस न पहुंचे। देवीपाटन शक्तिपीठ के महात्म पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस शक्तिपीठ में मां भगवती का वाम स्कंध पट सहित गिरा था, इसीलिए मां पाटेश्वरी के नाम से यहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां पाटेश्वरी भारत व नेपाल के लोगों की कुल देवी हैं, इसीलिए भारत व नेपाल के लोग आज भी श्रद्धा के साथ इनकी पूजा करते है। ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ की तरह हम सभी को भी मां पाटेश्वरी के बताए हुए आदर्शो ंको आत्मसात करना होगा।

श्रद्धांजलि सभा को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेशनाथ योगी, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, नेपाल सांसद अभिषेक शाह, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर नेपाल कपिलवस्तु के नेपाली सांसद अभिषेक शाह ने कहा कि नेपाल की जनता की गोरक्षपीठ गोरखपुर में गहरी आस्था है। नेपाल हिंदू राष्ट्र रहा है और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। जिसके लिए हिंदू जनता योगी आदित्यनाथ से आस लगाए है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर आस्था प्रकट करते हुए कहा कि जनकपुर नेपाल मेें 18 दिसंबर को सीएम का आगमन होगा। वहां नेपाल के हिंदू उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। इ

स मौके पर दिगंबर अखाड़ा अयोध्या के महंत सुरेश दास, हरियाणा के महंत विनोदनाथ, दीनानाथ, पूर्व कुलपति यूपी सिंह, विजय सिंह, विक्की सिंह, बस्ती के महंत जयबक्श दास, दांग चौघड़ा के नारायण नाथ योगी आदि मौजूद रहे।


शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ की पुण्य तिथि पर 27 नवंबर से चल रही श्रीराम कथा का समापन गुरुवार को भंडारे के साथ हुआ। रामकथा में गोरखुपर के कथावाचक स्वामी बालक दास जी महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed