फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2072 patients were treated in the health camp

Balrampur News: स्वास्थ्य शिविर में 2072 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 23 Sep 2024 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
2072 patients were treated in the health camp
बलरामपुर के नंदनगर खुजिया में आयोजित विशेष स्वास्थ्य ​शिविर का निरीक्षण करते सदर विधायक पल्टूरा
उतरौला/ तुलसीपुर/ बलरामपुर। आयुष्मान भारत योजना के छह साल पूरे होने पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा, गैंसड़ी, तुलसीपुर, नंदनगर खजुरिया तथा उतरौला में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 2072 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक राम प्रताप वर्मा, सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी एवं नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने किया। सीएचसी नंद नगर खजुरिया में आयोजित हेल्थ कैंप का शुभारंभ विधायक बलरामपुर सदर पल्टू राम, सीएचसी तुलसीपुर में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 2072 मरीजों में से एनसीडी के 444, रक्त की जांच 604, गर्भवती की जांच 133, टीबी की जांच के लिए 56 सैंपल लिए गए, साथ ही 57 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान लोगों को सेहत को लेकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, बृजेंद्र तिवारी, डॉ. विकल्प मिश्र, डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ. आलोक चौधरी, डॉ. सौम्या नायक, डॉ. सौरभ सिंह व डॉ. सुजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed