{"_id":"5980c5934f1c1beb5a8b4744","slug":"201501611411-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई से नाराज परिजनों ने शिक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की पिटाई से नाराज परिजनों ने शिक्षक को पीटा
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललिया-बलरामपुर। कक्षा में छात्र की पिटाई से नाराज परिवारीजनों ने कॉलेज में घुसकर शिक्षक की पिटाई कर दी। शिक्षक ने अभिभावकों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार स्थित रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज का है। कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में अरविंद कुमार मिश्रा तैनात है। छात्रों ने बताया कि मंगलवार को अरविंद कक्षा 9ए में पढ़ा रहे थे। अरविंद ने क्लास के एक छात्र को सवाल हल करने को दिया। छात्र सवाल हल नहीं कर पाया तो शिक्षक ने उसे बाल पकड़कर पीट दिया। इंटरवल में छात्र घर आया और शिक्षक के पीटने की बात परिवारीजनों को बताई। इसी बात से नाराज परिजन कॉलेज पहुंच गए और लैब में मौजूद शिक्षक को पीट दिया।
शिक्षक ने पुलिस चौकी मथुरा बाजार में दी गई तहरीर में कहा है कि वह मंगलवार को लैब में थे। इसी बीच तीन लोग लैब में घुसे और पिटाई कर दी। कक्षा रजिस्टर भी फाड़ दिया। पीड़ित ने घटना के कारणों का खुलासा तहरीर में नहीं किया है। मामले में केस दर्ज दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस चौकी मथुरा बाजार प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।