फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   टावर से लटकती मिली युवक की लाश

टावर से लटकती मिली युवक की लाश

Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
टावर से लटकती मिली युवक की लाश

विज्ञापन

टावर से लटकती मिली युवक की लाश
-घर से गांव में ही परदा सिनेमा देखने गया था युवक

ललिया-बलरामपुर। स्थानीय क्षेत्र के उपटहवा गांव में शनिवार की भोर में 25 वर्षीय युवक का शव टेलीफोन टावर से लटकता हुआ संदिग्ध हालत में पाया गया है। युवक शुक्रवार रात गांव में ही लगा पर्दा सिनेमा देखने निकला था। मृतक के ससुर ने हत्या का शक जताते हुए एसपी को तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार उपटहवा निवासी अनिल कुमार तिवारी उर्फ लल्लू पुत्र नरसिंह नरायन का शव गांव के बाहर लगे टेलीफोन टावर से शनिवार भोर में करीब साढ़े चार बजे लटकता हुआ देखा। मृतक की चाची कुसुमलता ने शव देखकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि लल्लू शुक्रवार रात गांव में ही मांगलिक कार्यक्रम के दौरान लगा पर्दा सिनेमा देखने गया था। मृतक के बड़े भाई संजीव कुमार तिवारी ने मामले की सूचना ललिया थाने में दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सुसर दर्शन मालवीय ने एसपी को दी तहरीर में कहा है कि लल्लू तीन लोगों के साथ रात में पर्दा सिनेमा देखने गया था। सुसर को शक है कि तीनों की लल्लू से रंजिश थी। इसी के चलते उसकी हत्या कर की गई होगी। थानाध्यक्ष एसके शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटना में पति, पत्नी व बेटा घायल
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर में स्थानीय निवासी बाइक सवार अदील-35 व उनकी गर्भवती पत्नी कहकशा-30 एवं बेटा अमान-4 घायल हो गए। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अदील गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed