फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1949 Front line workers got vaccinated

1949 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा टीका

Fri, 12 Feb 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
1949 Front line workers got vaccinated
बलरामपुर। कोरोना महामारी को हराने के लिए शुक्रवार को जिले में 10 स्थानों पर 17 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 1949 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इसमें 1430 लोगों को कोवैक्सीन एवं 519 को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। टीकाकरण की सफलता के लिए सीएमओ सहित सभी नोडल अधिकारी टीकाकरण सत्र की निगरानी में पूरे दिन जुटे रहे।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ सीएमएस डॉ. नानक सरन एवं बीएसए डॉ. रामचन्द्र ने कराया। यहां पर 280 में से 254 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। पुलिस लाइन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार अंकुर यादव ने टीकाकरण की शुरुआत की। यहां पर 260 लक्ष्य के सापेक्ष 230 पुलिस कर्मियों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। एजी हाशमी इंटर कॉलेज उतरौला में मातृ स्वास्थ्य के जिला परामर्शदाता विनोद कुमार त्रिपाठी एवं बीडीओ दिव्या त्रिपाठी ने टीकाकरण सत्र की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

यहां पर 118 के सापेक्ष 133 लोगों को कोवैक्सीन टीका लगा। ईशावास्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीवन लाल एवं बीडीओ राजेश कुमार ने टीकाकरण का शुभारंभ कराया। यहां पर 239 के सापेक्ष 240 फ्रंट लाइन वर्करों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। फजले रहमानिया पचपेड़वा में डिप्टी सीएमओ डॉ. रविनंदन त्रिपाठी एवं बीडीओ अनुज सक्सेना ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ कराया। यहां पर 260 के सापेक्ष 255 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी श्रीदत्तगंज में अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय एवं बीडीओ एके दूबे ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर 102 के सापेक्ष 92 लोगों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। बलरामपुर ग्रामीण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में 125 के सापेक्ष 87 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया। सीएचसी शिवपुरा में टीकाकरण सत्र की शुरुआत एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह एवं बीडीओ सागर सिंह ने कराई। यहां पर 258 के सापेक्ष 204 फ्रंट लाइन वर्करों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।

सीएचसी रेहरा बाजार में क्वालिटी इश्योरेंस की जिला परामर्शदाता डॉ. अनामिका सिंह एवं बीडीओ नीति श्रीवास्तव ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ कराया। यहां पर 236 के सापेक्ष 217 लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया। सीएचसी गैसड़ी में अधीक्षक वीरेंद्र आर्या एवं बीडीओ सुमित कुमार ने टीकाकरण की शुरुआत की। यहां पर 211 के सापेक्ष 227 फ्रंट लाइन वर्करों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 2089 के सापेक्ष 1949 लोगों को टीका लगाया गया है। टीका लगवाने वाले सभी फ्रंट लाइन वर्करों की निगरानी की जा रही है। सभी लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed