फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   19 including two doctors found absent, salary stopped

Balrampur News: दो चिकित्सकों सहित 19 मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Tue, 12 Dec 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
19 including two doctors found absent, salary stopped
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सकों सहित 19 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मिले सभी चिकित्सक व कर्मियों का वेतन रोकते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी सबसे पहले हरैया सतघरवा विकासखंड के ग्राम गिरगिटई में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। एएनएम प्रीति कश्यप व आशा संगीता गुप्ता ने बताया कि इस गांव के करीब 20 परिवार टीकाकरण के प्रति उदासीन हैं। सीएमओ ने उदासीन परिवारों को समझा बुझाकर बच्चों का टीकाकरण कराया। इसके बाद वह नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया सतघरवा पहुंचे। सीएचसी हरैया सतघरवा का संचालन शुरू करने के लिए उन्होंने सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय को आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचे। यहां पर चिकित्सक डॉ. हरिकांत तिवारी व डॉ. अंशिका श्रीवास्तव सहित 19 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मिले सभी स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed