{"_id":"5bf987a2bdec22416d12c7f9","slug":"171543079842-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 हजार नकदी समेत तीन लाख का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 हजार नकदी समेत तीन लाख का सामान जलकर खाक
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आग से छह परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनवरिया के मजरा रामनगरा में अज्ञात कारणों से लगी आग में छह परिवारों की घर-गृहस्थी जलकर तबाह हो गई है। 22 हजार नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
ललिया थाना क्षेत्र के रामनगरा निवासी कमला चौधरी ने बताया कि शनिवार को अज्ञात कारणों से उनके घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी मनजीत, महिपाल, मझिलके, गोपाल व कल्लूराम के घरों को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया।
घटना में महिपाल का 22 हजार रुपये नकद, पाइप, कपड़े व घर गृहस्थी के अन्य सामान, मनजीत का चारा मशीन, चारपाई, कपड़े व बिस्तर, कमला चौधरी के घर का सारा सामान, गोपाल के घर का सारा सामान तथा कल्लूराम के भी घर का जेवर, राशन व गद्दा रजाई भी आग की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
पीड़ितों का कहना है कि उनके घर में खाने व कपड़े पहनने के कुछ भी नहीं बचा है। पीड़ितों ने शासन प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है।
हल्का लेखपाल रामदीन सैनी ने बताया कि सूचना मिलने के तत्काल बाद रामनगरा गांव में पहुंचे और क्षति का आंकलन किया। उच्चाधिकारियों को आंकलन रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही सभी पीड़ितों को सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।